Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट राइटर बनीं रिचा चड्ढा

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (14:44 IST)
लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने समय का सदुपयोग कुछ नया सीखने में कर रहे हैं। बॉलीवुड की ‘भोली पंजाबन’ एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इस दौरान स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमा रही हैं। एक्ट्रस ने बताया कि इसकी शुरुआत अपने विचारों को लिखने से हुआ और उसने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया।

रिचा ने कहा, “इसकी शुरुआत कुछ विचारों को लिखने के साथ हुई और जल्द ही उसने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया। वह एक कॉन्सेप्ट की तरह लगने लगा, जिसे मैं विकसित करना चाहती हूं। यह कॉमेडी है, मेरी पसंदीदा शैली। इसका आधार काफी मजेदार है।”



उन्होंने आगे कहा, “हम सभी का जीवन एक डरावने मोड़ पर आ गया है, जिसने मुझे मानव अस्तित्व को लेकर चिंतन करने पर मजबूर कर दिया। मैं कुछ ऐसा लिखना चाहती हूं, जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करे कि क्यों लोगों को जरूरी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

रिचा ने कहा, “अक्सर हम सभी चीजों का पीछा करने में इतने व्यस्त होते हैं कि हम खुद के लिए सोचना छोड़ देते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे लिये वास्तव में क्या मायने रखता है। यह लंबे समय से मेरे भीतर है और लॉकडाउन के इस समय ने मेरे रचनात्मक पक्ष को जागरूक कर दिया है। मैं सिर्फ कहानी का कॉन्सेप्ट लिख रही हूं, फिर एक स्क्रीनप्ले राइटर की तलाश शुरू करुंगी।”
 

हाल ही में खबर आई थी कि रिचा चड्ढा और उनके लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अली फजल इसी महीने अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते उनकी शादी की तारीख आगे बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख