ऋषि कपूर ने दो बार बचाई थी पद्मिनी कोल्हापुरे की जान

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (11:01 IST)
Padmini Kolhapure Birthday: बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने 80 के दशक में कई सफल फिल्मों में काम किया था।
 
एक रियलिटी शो के दौरान पद्मिनी ने अपनी फिल्म 'जमाने को दिखाना है' के गाने 'होगा तुमसे प्यारा कौन' के शूट के दौरान का एक डरावना किस्सा बताया था। पद्मिनी ने बताया था कि इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बुरी तरह आग लग गई थी। उस वक्त ऋषि कपूर ने उन्हें बचाया।
 
इस गाने की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ट्रेन के ऊपर शूट कर रहे थे। गर्मी बहुत थी, पर दोनों स्टार्स ने हार नहीं मानी और अपना बेस्ट शॉट देने की कोशिश करते रहे। तभी अचानक पद्मिनी के स्कार्फ में आग लग गई और ऋषि ने एक असली हीरो की तरह उनकी ओर भागना शुरू कर दिया और उन्हें बचा लिया।
 
इसके अलावा साल 1982 में फिल्म 'प्रेम रोग' के सेट पर भी बड़ी दुर्घटना हो गई थी। दरअसल, 'प्रेम रोग' के सेट पर आग लग गई थी। वहां भी ऋषि कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की जान बचाई थी। फिल्म 'प्रेम रोग' में भी ऋषि और पद्मिनी की जोड़ी थी। 
 
पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म 01 नवंबर, 1965 को एक मध्यम वर्गीय कोंकणी परिवार में हुआ। उनके पिता पंढरीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय गायक थे जबकि उनकी मां एयरलाइंस में काम किया करती थीं। घर में संगीत का माहौल रहने के कारण पद्मिनी कोल्हापुरीका रुझान भी संगीत की तरफ हो गया और वह अपने पिता से संगीत सीखने लगीं। 
 
साल 1973 में रिलीज फिल्म 'यादों की बारात' में उन्हें गाने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनकी आवाज में रचा बसा यह गीत 'यादो की बारात निकली है आज दिल के द्वारे' श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने किताब, दुश्मन, दोस्त जैसी फिल्मों में भी अपनी बहन शिवांगी के साथ पार्श्वगायन किया।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्ट शेप मिनी ड्रेस पहनकर दिशा पाटनी ने दिखाई सि‍जलिंग अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

सौतेली बेटी दीया मिर्जा को नहीं कहती मां, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे उससे अपेक्षा नहीं...

क्या सुचित्रा पिल्लई ने चुराया था प्रीति जिंटा का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

दिग्गज मराठी कलाकार सतीश जोशी का निधन, स्टेज पर ली अंतिम सांस

सनी लियोन ने पॉकेट मनी के लिए बेचा था नींबू पानी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख