Dharma Sangrah

नी‍तू कपूर का इशारा, इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं ऋषि कपूर

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले 3 महीने से अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर को क्या बीमारी है इस पर उनके परिवार ने चुप्पी साध रखी हैं। हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर नीतू कपूर ने पूरे परिवार की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें ऋषि कपूर काफी कमजोर लग रहे थे।
 
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने जब कैप्शन के साथ इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो ऋषि की बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। 
 
फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा, हैप्पी 2019। कोई रेजोल्यूशन नहीं सिर्फ एक विश है। कम पॉल्यूशन ट्रैफिक। उम्मीद है भविष्य में कैंसर सिर्फ एक जोडियक साइन ही रहेगा। नफरत नहीं होगी, गरीबी नहीं होगी और सब लोग खुशी से साथ रहेंगे। सबसे जरूरी, सब सेहतमंद रहें।
 
नीतू का ये पोस्ट इशारा कर रहा है कि ऋषि कपूर कहीं कैंसर से पीड़ित तो नहीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर की बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 
कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है जहां सोनाली बेन्द्रे ने अपना कैंसर का इलाज करवाया है। सूत्रों के अनुसार ऋषि का न्यूयॉर्क में अब तक 2 कीमो हो चुकी है। 
 
ऋषि कपूर के अमेरिका रवाना होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया था, लेकिन अपने इलाज की वजह से वह उनके अंतिम संस्कार के लिए भी भारत नहीं आ पाए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गायक-संगीतकार सचिन सांघवी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्पिरिट में प्रभास से टक्कर लेंगे प्रभास, निभाएंगे विलेन का किरदार

हॉटनेस दिखाने के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटियां सेंकना चाहता था प्रोड्यूसर

इंडियन आइडल : सुहैल ने अपने दादा को संगीत और रैपगिनी के जरिए दी भावुक श्रद्धांजलि

करण जौहर ने 26 साल की उम्र में खोई वर्जिनिटी, कपूर फैमिली के एक सदस्य संग थे इंटीमेट रिलेशन, जाह्नवी हुईं शॉक्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख