ऋषि कपूर के निधन पर परिवार ने जारी किया इमोशनल नोट, उन्हें मुस्कुराते हुए याद करें, ना कि आंसू के साथ

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (11:58 IST)
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद फैंस और पूरा बॉलीवुड सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। कपूर खानदान ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर चाहते थे कि लोग उन्हें आंसुओं के साथ नहीं, मुस्कुराते हुए याद करें।

 
परिवार ने बयान जारी कर कहा कि हमारे प्यारे ऋषि कपूर ने सुबह 8.45 में इस दुनिया को शांतिपूर्वक अलविदा कर दिया। वह दो सालों से कैंसर के साथ जंग लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ ने कहा कि उन्होंने अंत समय तक मनोरंजन किया।

ALSO READ: मैं आरके फिल्म्स का गुनहगार हूं : वेबदुनिया को बताया था ऋषि कपूर ने
 
कैंसर के दो सालों के ट्रीटमेंट के दौरान भी वह खुशमिजाज रहे और अपनी जिंदगी को खुलकर जीया। उस दौरान भी परिवार, दोस्त, खाना और फिल्मों पर उनका फोकस रहा और जो कोई भी उनसे मिलने आया, देखकर हैरान रह गया कि किस तरह वह अपनी बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दे रहे हैं।
 
दुनियाभर के फैंस से मिले प्यार को पाकर वो आभारी रहे हैं। उनके गुजरने पर, फैंस समझेंगे कि वो चाहते थे कि लोग उन्हें मुस्कुराते हुए याद करें, ना कि आंसू के साथ।
 
वहीं लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा कि, इस क्षति के मौके पर, हम महसूस करते हैं कि दुनिया एक संकट के समय से गुजर रहा है। लॉकडाउन है और लोग एकत्रित नहीं हो सकते। हम सभी फैंस और चाहने वालों से विनती करते हैं कि नियमों का उल्लंघन ना करें।
 
बता दें, बीते साल सितंबर में ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराकर वापस भारत लौटे थे। बीत दिन उन्हें सांस लेने में समस्या होने पर मुंबई के HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख