टमाटर की बढ़ती कीमतों से सुनील शेट्टी भी हुए परेशान, बोले- आजकल कम खा रहा हूं...

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (11:33 IST)
Suniel Shetty on rising tomatoe price: देशभर में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इस वजह से आम आदमी की थाली से टमाटर बिल्कुल गायब ही हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारें भी परेशान है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उन्हें भी टमाटर की बढ़ती कीमतों की वजह से टेस्ट के साथ समझौता करना पड़ रहा है।
 
आजतक से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। वे इन दिनों कम टमाटर खा रहे हैं। लोगों को लगता है कि वे इतने बड़े सुपरस्टार हैं तो ये चीजें उन्हें प्रभावित नहीं करती होंगी। हालांकि ऐसा नहीं है। 
 
सुनील शेट्टी ने कहा, मेरी पत्नी माना केवल एक या दो दिन की ही स‍ब्जी खरीदगी हैं। हमें फ्रेश सब्जियां खाना अच्छा लगता है। टमाटर के दाम इस वक्त आसमान छू रहे हैं, इसका असर हमारे किचन में पड़ता दिख रहा है। मैं रेस्टोरेंट चलाता हूं, इसकी वजह से मुझे भी सब्जियां खरीदने के लिए मोलभाव करना पड़ता है।
 
एक्टर ने कहा, आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोगों को लगता है कि हम फिल्मस्टार्स को घर की समस्याएं पता नहीं रहती है। हालांकि कभी-कभी हम नॉर्मल लोगों से ज्यादा अवेयर रहते हैं।
 
बता दें कि सुनील शेट्टी एक्टर के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके कई होटल्स और रेस्टोरेंट हैं। एक्टर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब अविका गोर ने ठुकराई 3 फेयरनेस क्रीम की एड

कल्कि 2898 एडी देखने के बाद बिग बी की मुरीद हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- सारा सिनेमा एक तरफ और अमिताभ एक तरफ...

नरगिस फाखरी ने किया अपने फेवरेट डेस्टिनेशन्स का खुलासा

रजनीकांत को पसंद आई कल्कि 2898 एडी, बोले- दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

Bigg Boss OTT 3 : दूसरे का पति यूज कर लेती हूं, कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात, सुनकर सब हुए हैरान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More