Hanuman Chalisa

कपूर खानदान क्यों बेच रहा है राज कपूर की विरासत RK स्टूडियो, जानिए कारण

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (08:58 IST)
कपूर खानदान ने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। कपूर परिवार ने बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉरपोरेट्स के साथ इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर दी है। 70 साल पहले बने इस ऐतिहासिक स्टूडियो में पिछले साल भीषण आग लग गई थी और इसका एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। आरके स्टूडियो का निर्माण राजकपूर ने करीब 70 साल पहले करवाया था। 
 
कपूर खानदान के मुताबिक कम होती आमदनी और बढ़ते खर्च के कारण आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया गया है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर यह फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार स्टूडियो बेचने का एक कारण यह भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग के लिए आना नहीं चाहता, क्योंकि उन्हें अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाती है। 
 
ऋषि कपूर ने स्टूडियो को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ फिर से तैयार कराने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यवहारिक नहीं था। रणधीर कपूर ने कहा कि ‘हां, हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 
मुंबई के चेंबूर इलाके में दो एकड़ में बने इस स्टूडियो में 'आग', 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420', 'संगम', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी' और 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख