रोहित शेट्टी ने किया 'सर्कस' का ऐलान, डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (11:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म 'सिम्बा' के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इसका मेगा ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'सर्कस।'

 
रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है। 
 
ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में होंगे। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं।
 
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग जल्द की शुरू होने वाली है। इसे मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। इस साल 2021 की सर्दियों में रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख