Publish Date: Thu, 02 Apr 2020 (17:40 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2020 (17:43 IST)
एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' 1920 के दशक में स्थापित भारतीय क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है।
अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर आरआरआर की टीम ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंन लिखा, दिलदार शख्स अजय देवगन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सर, टीम आआरआर में आपका शामिल होना सौभाग्य की बात है। आपके साथ पहले शेड्यूल पर काम करना एक अविस्मरणीय अनुभव था और हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए भी यह अच्छा अनुभव रहा होगा। आशा करते है कि आपका आने वाला साल अभूतपूर्व रहे।
टीम ने आगे साझा करते हुए लिखा, हम अजय देवगन सर के जन्मदिन पर वीडियो और उनके पहले लुक रिलीज़ के साथ आपको ट्रीट देना चाहते थे, लेकिन हालिया स्थिति के कारण इसके म्यूजिक और डीआई पर काम पूरा नहीं हो पाया। लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद हम आपको हर अपडेट से जोड़े रखेंगे। बने रहें।
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को दुनिया भर में एक साथ 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे। यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
webdunia
Publish Date: Thu, 02 Apr 2020 (17:40 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2020 (17:43 IST)