Hanuman Chalisa

मुझे नहीं लगता 'दबंग 3' में कुछ विवादास्पद है : सलमान खान

Webdunia
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (16:23 IST)
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि फिल्म उद्योग में यह चलन सा बन गया है कि जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वह विवादों में घिर जाती है। 53 वर्षीय अभिनेता की हालिया फिल्म ‘दबंग 3’ विवाद के केंद्र में आ गई है क्योंकि कुछ हिंदू संगठनों ने इसके टाइटल गीत ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में एक दृश्य को लेकर आपत्ति जताई है।

गाने के एक दृश्य में भगवाधारी कुछ साधुओं को गिटार बजाते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस दृश्य से नाराज दिखे और जल्द ही ट्विटर पर बायकॉट दबंग 3 ट्रेंड करने लगा। सलमान ने शनिवार को फिल्म के गीत ‘मुन्ना बदनाम’ के लांच के मौके पर इस विवाद को लेकर कहा, हर बार जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो हमेशा उसे लेकर कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो जाता है।

सलमान ने कहा, कम से कम यह तो माना गया कि यह बड़ी फिल्म है, जिसके लिए मैं खुश हूं। ‘मुन्ना बदनाम’ गाने में सलमान ‘लवयात्री’ की अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, हमने वरीना के साथ फिल्म की, जिनकी फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो गया, जिसका अब समाधान हो गया है।

सलमान ने कहा,  विवाद होते रहेंगे और उनका निपटारा भी होता रहेगा। मुझे नहीं लगता इस फिल्म (दबंग-3) में ऐसा कुछ है, जिससे विवाद हो सकता है। अभिनेता ने कहा कि कुछ लोग शोहरत पाने के लिए ‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाने पर विवाद पैदा कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes 2026 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की धमाकेदार एंट्री, स्कल्प्चर ब्लू गाउन में बिखेरा जलवा

'राजा शिवाजी' ने रचा इतिहास, सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म बनी

राजकुमार राव स्टारर 'रफ्तार' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैं एक्टर नहीं हूं' बनी सरप्राइज हिट, 1.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने कमाए इतने करोड़

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख