Dharma Sangrah

Salman Khan की फिल्म Radhe के सुपरहिट टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो आया सामने

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (14:24 IST)
यह सरल व सूक्ष्म रूप से शुरू होता है और फिर शानदार ढंग से पिच में उछाल देखने मिलता है। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के टाइटल ट्रैक का विवरण कुछ इस तरह दिया जा सकता है जिसे रिलीज के बाद से दर्शकों से भरपूर प्यार और शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

 
सलमान खान फिल्म्स ने अपने नवीनतम सिनेमाई पेशकश से प्रत्याशित और प्रतिष्ठित टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गाने की निर्माण प्रक्रिया कलाकारों और चालक दल के लिए काफी मजेदार और रोमांचकारी रही है। 
 
इसके अलावा, यह गाना बनाने में बहुत मेहनत लगी है जिसे इस मेकिंग वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है। यह एक उम्दा ट्रैक है जो प्रशंसा के काबिल है जिसमें सलमान खान के स्वैग, उनके एटीट्यूड और उनके स्टाइल स्टेटमेंट को बखूबी दर्शाया गया है। 
 
यह 'बिहाइंड-द-सीन' वीडियो सलमान खान के साथ शुरू होता है, जो उन इवेंट्स के बारे में बता रहे है जिस वजह से इस ट्रैक का निर्माण किया गया। सलमान ने बताया कि कैसे उन्हें इस गाने का आइडिया आया और इस पर काम करने के लिए उन्होंने साजिद खान से संपर्क साधा। और गाने का आइडिया सुनने के बाद, एक्शन फ्लिक के निर्देशक प्रभुदेवा ने तुरंत इसके लिए हामी भर दी थी। 
 
सलमान खान अपने अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं और ट्रैक के लिए फिल्मांकन करते समय अपने स्वैग का जादू बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की जमकर प्रशंसा की है, जिन्होंने गाने पर जबरदस्त काम किया है। संयोग से यह मुदस्सर का 100वां गीत है। 
 
गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज और साजिद खान ने इस गाने को लिखा व अपनी आवाज़ दी है और मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफी की है। 
 
सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोर्ट में रोए नहीं थे राजपाल यादव, बोले- सोशल मीडिया की कहानियों पर भरोसा न करें

क्या धर्मेन्द्र की याद में दोस्त अमिताभ बच्चन ने मनाई एक शांत होली: रंगों से दूरी, यादों के करीब

मिडिल ईस्ट संकट का असर: यश की ‘टॉक्सिक’ टली, अब नहीं होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख