सलमान खान की 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का हुआ भव्य प्रीमियर, पहुंचे कई सितारे

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (11:02 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा संग नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले अंतिम का भव्य प्रीमियर मुंबई में रखा गया था। 
 
'अंतिम' की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस मौके पर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंचीं थीं। 
 


आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता के साथ रेड कार्पेट पर दिखाई दिये। आयुष शर्मा के माता-पिता भी इस प्रीमियर के खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए।
 


सलमान की बहन अलवीरा भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री संग फिल्म देखने पहुंचीं थीं। सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए एक्टर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी भी पहुंचे थे। 
 


बता दें कि लंबे समय बाद सलमान खान के फैंस को उन्हें बडे पर्दे पर देखने का मौका मिला है। सलमान की आखिरी फिल्म 'दबंग 3' जो 2019 में रिलीज हुई थी। 
 
'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान एक सिख पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं उनके जीजा आयुष शर्मा राहुलिया नाम के गैंगस्टर हैं। अंतिम पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें दोनों सितारों के बीच जबरदस्‍त एक्‍शन सीन्‍स हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख