सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का लव सॉन्ग 'नैयो लगदा' इस दिन होगा रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (14:33 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब भाईजान ने अपने फैंस के वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए इस फिल्म का लव सॉन्ग 'नैयो लगदा' रिलीज करने जा रहे हैं। 

 
फिल्म के पहले गाने 'नैयो लगदा' का टीजर रिलीज हो गया है। ये एक लव लॉन्ग है जिसे लद्दाख की खूबसूरत वैली में शूट किया गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े रोमांस फरमाती हुईं नजर आ रही हैं।
 
इस गाने के टीजर को देखते हुए कह सकते है कि गाना बहुत मेलोडियस होगा और निश्चित ही वेलेंटाइन्स सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देने वाला है। गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री, खूबसूरत लोकेशन्स के साथ रोमांस को लेवल को और बढ़ा रही है।
 
वहीं समलान के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया हैं। गाने के लीरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के हैं और पलक मुच्छल ने गाने को अपनी जादुई आवजा दी हैं। यह गाना 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। 
 
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख