शाहरुख खान को रशिया में दुश्मन एजेंट्स से बचाएंगे सलमान खान

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (12:20 IST)
शाहरुख खान और सलमान खान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कई बार गेस्ट रोल किए हैं, लेकिन इसे डायरेक्टर्स की कमी कहिए या कुछ और, इन छोटे-से रोल में कभी मजा नहीं आया। अब शाहरुख की फिल्म 'पठान' में सलमान खान छोटी भूमिका निभाने जा रहे हैं और निर्माता आदित्य चोपड़ा सलमान के रोल को इस कदर यादगार बनाने में जुटे हुए हैं कि सिनेमाघर में दर्शकों के पूरे पैसे वसूल हो जाए। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सलमान खान 'पठान' में शाहरुख को रशिया में दुश्मन एजेंट्स से बचाते हुए नजर आएंगे। दोनों ने शूटिंग पूरी कर ली है। रशिया जाने के बजाय मुंबई में यशराज स्टूडियो में ही उन्होंने यह काम किया। हरे रंग के परदे या क्रोमा के सामने उन्होंने शूटिंग की। अब इस सीन में कम्प्यूटर्स की मदद से कार, बाइक्स, प्लेन और हेलिकॉप्टर दिखाए जाएंगे और सीन को दमदार बनाया जाएगा। 
 
बताया जा रहा है कि सलमान का यह एंट्री सीन होगा और एक्शन से भरपूर होगा। लगभग 20 मिनट तक सलमान 'पठान' में नजर आएंगे और इन 20 मिनटों में दर्शकों के सामने एक्शन का भरपूर डोज होगा। यह सलमान और शाहरुख का अब तक का बेस्ट एक्शन सीन होगा। 
 
पठान का क्लाइमैक्स सीन बुर्ज खलीफा की छत पर होगा। इसमें शाहरुख और दीपिका, जॉन से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग जोरदार तरीके से चल रही है। यह फिल्म जनवरी 2021 में रिलीज हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख