Dharma Sangrah

सलमान खान की 'टाइगर 3' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, फिल्म का टीजर रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (12:24 IST)
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान भी हो रहा है। बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट सामने आई थी। अब सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।

 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर 3 का टीजर शेयर करते हुए ईद 2023 का तोहफा दे दिया है। टीजर वीडियो में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं सलमान खान आराम फरमाते दिख रहे हैं।
 
टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखाल 'हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिन्दी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें।'
 
फैंस को उम्मीद थी कि सलमान इसी साल ईद पर टाइगर 3 रिलीज करेंगे, लेकिन उन्हें एक साल का और इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे।
 
'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। 'टाइगर 3' सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की तीसरी फिल्म है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

De De Pyaar De 2 की कहानी: अजय देवगन और रकुल प्रीत की उम्र-प्यार की जंग

गोविंदा-सुनीता ड्रामा फिर शुरू: पत्नी बोलीं- मराठी एक्ट्रेस का नाम सुना है… पर पकड़ लूंगी तो सच बताऊंगी

वर्ल्ड कप जीतते ही स्मृति मंधाना संग रोमांटिक फोटो वायरल, पलाश बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं?

अमिताभ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, भारत की महिला क्रिकेट टीम के कप जीतने पर जानें क्या बोले बिग बी

शाहरुख खान कैसे 60 साल के होने के बावजूद दिखते हैं जवान, जानें उनकी फिटनेस का राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख