अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय सलमान खान करने लगे ईद 2020 की तैयारी, आगामी प्रोजेक्ट में है काफी व्यस्त

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। फैंस को ईद के साथ-साथ सलमान खान की फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार होता है। 2020 की ईद पर भी सलमान खान फैंस को फिल्म 'इंशाअल्लाह' से बड़ा सरप्राइज देने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।


अपनी ईद परंपरा को जारी रखते हुए, सलमान खान जल्द ही 2020 के उत्सव की रिलीज के लिए एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। हाल ही में सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि है साल 2020 की ईद भी अपने फैंस के साथ ही मनाएंगे।
 
सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'इतना मत सोचो मेरे बारे में, दिल में आता हूं और ईद पर भी।' ऐसा माना जा रहा है कि सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिसकी घोषणा करना अभी बाकी है। पिछले 2-3 दिनों से सलमान और उनकी टीम बैक टू बैक मीटिंग कर रही है और अपनी सारी एनर्जी परियोजना में लगा रही है।
 
ALSO READ: हिमेश के बाद सलमान खान भी हुए रानू मंडल पर मेहरबान, गिफ्ट किया 55 लाख का घर!
 
कहा जा रहा है कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किक 2' को ईद 2020 के मौके पर रिलीज कर सकते हैं। वही, सलमान खान के करीबी लोगों ने सहजता के साथ गोपनीयता बनाए रखी है और इसी के साथ, हाल ही में फैली सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
 
जब से सलमान खान के इंशाअल्लाह को छोड़े जाने की खबर सामने आई है, तब से अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है। लेकिन सभी खबरों दर किनारे करते हुए अभिनेता को लगता है कि, अगर यह ईश्वर की इच्छा होती तो ऐसा ही होता जैसा फिल्म के शीर्षक से पता चलता है- 'इन्शाल्लाह।'
 
सलमान खान के फैंस काभी उत्साहित है और भाईजान द्वारा की जाने वाली औपचारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे है जो अपनी दमदार फ़िल्म के साथ एक बार फिर ईद 2020 को रोशन करने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख