तलाक के बाद नागा चैतन्य से जुड़ी कोई चीज अपने पास नहीं रखना चाहतीं सामंथा, लौटाई शादी में पहनी साड़ी!

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (18:10 IST)
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु कभी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे। हालांकि दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की घोषणा करके कई फैंस का दिल तोड़ दिया। तलाक के बाद सामंथा अपनी शादी से जुड़ी कोई भी चीज पास नहीं रखना चाहती हैं। सामंथा और नागा अपनी-अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ चुके हैं।

 
अब खबर आ रही है कि सामंथा ने अपनी शादी की साड़ी नागा चैतन्य को लौटा दी है। खबरों के अनुसार सामंथा ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी वह नागा चैतन्य की दादी डी राजेश्वरी की थी। समांथा से पहले इस साड़ी को नागा की दादी ने पहना था। 
 
नागा चैतन्य से शादी के लिए ये साड़ी उन्हें दी गई थी। शादी के दिन इस साड़ी को पहनकर समांथा ने नागा चैतन्य संग 2017 में गोवा में सात फेरे लिए थे। सामंथा की दोस्त क्रेशा बजाज ने साड़ी को अंतिम रूप दिया था।
 
बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने की अफवाहें तब शुरू हुईं थीं, जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से अक्किनेनी सरनेम को हटा दिया था। इसके बाद अपने अलगाव की घोषणा करते हुए दोनों ने एक साझा बयान जारी किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख