सामंथा ने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, कही यह बात

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (15:04 IST)
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने पिछले साल अक्टूर में एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस का दिल टूट गया था।

 
सामंथा और नागा चैतन्य अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी है। इसी बीच सामंथा ने सोशल मीडिया से अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को अनफॉलो कर दिया है। सामंथा ने पहले नागा के साथ सारी तस्वीरें भी अपनी प्रोफाइल से डिलीट कर दी थीं।
 
हालांकि नागा अभी भी सामंथा को फॉलो कर रहे हैं। नागा चैतन्य को अनफॉलो करने के बाद सामंथा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 
 
सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कभी-कभी ताकत आपके अंदर इतनी बड़ी आग नहीं होती है कि सभी को दिखे.. कभी-कभी ये एक छोटा सा स्पार्क होता है जो बहुत ही शांति से कहती है आगे बढ़ते रहो, आपको वो मिल जाएगा।'
 
बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि सामंथा नागा चैतन्य से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने अपनी शादी में पहनी साड़ी भी वापस लौटा दी है। सामंथा ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी वह नागा चैतन्य की दादी डी राजेश्वरी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रभास बताया क्यों करना चाहते थे हमेशा होम्बले फिल्म्स के साथ काम

हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण का एपिक किरदार इन महान हस्तियों से है प्रेरित

भगवान विष्णु के कई अवतार लेकर आ रही महावतार नरसिम्हा, दर्शकों को मिलेगा शानदार अनुभव

मॉडलिंग करने मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, बन गईं हीरोइन

जब मुश्किल वक्त में राहुल रॉय की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, चुकाया था अस्पताल का बिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख