Hanuman Chalisa

राजकीय सम्मान के साथ हुआ संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (12:35 IST)
बंगाल की मशहूर शास्त्रीय गायिका संध्या मुखर्जी का 15 फरवरी को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।

 
संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को कोलकता के केवड़ातला श्मशान में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां जुटे लोगों की आंखों में आंसू देखने को मिले।
 
उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह पूर्वी कोलकाता के तोपसिया स्थित मोर्चरी पीस वर्ल्ड से शुरू हुई। इसके बाद राज्य संगीत अकादमी से होते हुए उन्हें रवींद्र सदन सांस्कृतिक परिसर में ले जाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कुछ समय तक के लिए रखा गया।
 
उत्तर बंगाल के अपने दौरे के बीच में से लौटीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस दौरान शाम के लगभग पांच बजे उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर के चारों ओर एक शॉल लपेटा। इसके बाद बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के साथ संध्या मुखर्जी के पार्थिव शरीर को रवींद्र सदन से तीन किलोमीटर दूर श्मशान घाट तक ले जाया गया।
 
इस दौरान उनके गाए हुए गीत बजते रहे, जो लोगों को उनकी पुरानी यादें ताजा कराती रहीं। शाम के करीब छह बजे केवड़ातला श्मशान घाट में पुलिस की एक टीम ने धीमी गति से मार्च कर उन्हें तोपों की सलामी दी।
 
60 और 70 के दशक में प्‍लेबैक सिंगिंग की सबसे मधुर आवाज़ों में से एक मानी जाने वाली संध्या मुखर्जी ने बंगाली में हजारों गाने गाए और लगभग एक दर्जन अन्य भाषाओं में गाए गाने उनके नाम दर्ज हैं। संध्या मुखर्जी को 2011 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' मिला।

ये भी पढ़िए: 
जब नेता बने अभिनेता

गंगूबाई बनी आलिया के ये लुक्स कर देंगे हैरान

शाहिद अफरीदी की नर्स बनना चाहती है 'रामायण' की यह एक्ट्रेस

शाहरुख की लाड़ली सुहाना ने लाल साड़ी में ढाया गजब

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति

Bigg Boss 17 फेम सोनिया बंसल का Cannes डेब्यू, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरा जलवा

Don 3 Controversy: क्या रणवीर सिंह पर गिरेगी गाज? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE सुनाएगा फैसला

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लेकर आ रहे हैं भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'समुक'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख