Dharma Sangrah

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध 2 की रिलीज डेट की हुई घोषणा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (11:55 IST)
एक नई कहानी जो गहरे मानवीय जज़्बातों और नैतिक दुविधाओं से भरी है, अब बड़े पर्दे पर खुलने जा रही है। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने 'वध 2' की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
 
यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। जसपाल सिंह संधू ने वध 2 को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म वध की तरह ही उसकी सोच और कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें नए किरदारों के ज़रिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

वध 2 का वादा है कि इसमें वही सच्चाई, असर और दिल छू लेने वाली बात होगी, जिसने वध को खास बनाया था। घोषणा के मौके पर मेकर्स ने दोनों कलाकारों को दिखाता एक दमदार पहला लुक जारी किया, जिसने दर्शकों को वध 2 की दुनिया की झलक दी। 
 
डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि 'वध 2' मूवी 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। हमने इस कहानी को बहुत दिल से बनाया है ताकि यह दर्शकों को बांधे और सोचने पर मजबूर करे। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा, वध की खूबसूरती इस बात में है कि यह आम लोगों के विश्वास और उनके सामने आने वाली मुश्किल हालात को बहुत सच्चाई से दिखाती है, जो उनके ज़मीर और हिम्मत की परीक्षा लेते हैं। वध 2 में जसपाल ने इस सोच को और भी गहराई से दिखाया है, एक ऐसी कहानी के ज़रिए जो दिलचस्प भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी। 
 
लव फिल्म्स के बैनर तले बनी वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 : वीकेंड का वार पर फैंस को लगा बड़ा झटका, एक साथ बेघर हुए दो कंटेस्टेंट्स

कभी लता मंगेशकर से होने लगी थी अनुराधा पौडवाल की तुलना, किशोर कुमार के साथ किए 300 शो

इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक

माता-पिता के नाम को जोड़कर रखा गया था रवीना टंडन का नाम

सतीश शाह को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- सभी के लिए अशुभ संकेत...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख