Hanuman Chalisa

सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर घमासान, अमृता सिंह नाराज

Webdunia
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से उसके प्रोड्यूसर्स क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ने हाथ झटक लिए हैं। इसके बाद फिल्म पर मुसीबतें आ गई हैं। अब फिल्म के निर्देशक पर अमृता सिंह भी नाराज़ हो गई हैं और दोनों के बीच बहस हो गई। 
 
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड में हैं। सारा अली खान, एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। यह सारा की डेब्यू फिल्म है इसलिए मां अमृता चाहती हैं कि यह फिल्म परफेक्ट होकर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इतने सारी समस्याओं के आ जाने से अमृता बहुत परेशान हैं। अभिषेक ने अमृता को जब बताया कि इस फिल्म को वे अकेले आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अमृता नाराज़ हो गईं। 
 
सूत्र के मुताबिक क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ दोनों ही अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में काम करने के लिए उत्साहित थे क्योंकि उन्हें अभिषेक पर पूरा भरोसा था। लेकिन समय के चलते अभिषेक की अनगिनत डिमांड सभी को भारी पड़ गई। अभिषेक ने आखिरी वक़्त में आधी क्रू बदल दी। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग भी छह महीने आगे बढ़ा दी। फायनेंस के मामले में अभिषेक बहुत अधिक पैसा खर्च कर रहे थे। इन्हीं सब के चलते प्रेरणा अरोड़ा और टी-सीरीज़ फिल्म से बाहर हो गए। 
 
सूत्र के मुताबिक अभिषेक ने बकायदा इस बारे में बात करने के लिए अमृता को बुलाया था। अभिषेक का फैसला है कि वे फिल्म को अकेले आगे बढ़ाएंगे। लेकिन अमृता और अभिषेक के बीच बहस हो गई। अमृता अपनी बेटी की पहली फिल्म को इतने हल्के में कैसे जाने दे सकती हैं। 
 
फिल्म की रिलीज डेट को भी लेकर विवाद होने की बात है। यह फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। इसी दिन शाहरुख खान की 'ज़ीरो' भी रिलीज होने वाली है। अभिषेक फिल्म को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन निर्माता तैयार नहीं हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख