सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 का ट्रेलर रिलीज, दिवंगत बेटी को न्याय दिलाते आए नजर

सतीश कौशिक का बीते साल 9 मार्च को निधन हो गया था

WD Entertainment Desk
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (10:57 IST)
Kaagaz 2 Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक का बीते साल 9 मार्च को निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। वही अब सतीश कौशिक के निधन के लगभग 11 महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 
 
इस फिल्म में सतीश ने अपने खास दोस्त अनुपम खेर संग काम किया है। इसके साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में बेहद गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे राजनीतिक रैलियों और साथ ही सड़कों पर विरोध प्रदर्शन की वजह से जो ट्रैफिक जाम लगता है उसमें कई बार आम लोगों को भारी नुकसान होता है। ये ऐसे मुद्दें होते हैं, जिनकी कोई कारवाई नहीं होती। 
 
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि सतीश कौशिक की बेटी काम करते हुए स्टूल से गिर जाती है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगती हैं। लेकिन रास्ते में निकल रही राजनीति रैली की वजह से वह समय पर अपनी बेटी को अस्पताल नहीं पहुंचा पाते हैं और उसकी मौत हो जाती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इसके बाद पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। ट्रेलर में एक आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की बात का जिक्र हो रहा है। फिल्म में अनुपम खेर वकील के किरदार में हैं। 
 
ट्रेलर में सतीश कौशिक को देखकर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई मुंज्या, शरवरी वाघ को मुंज्या बनने में लगते थे 5 घंटे

एक और शहादत को दी जाएगी सलामी, 1965 जंग के हीरो अब्दुल हमीद के जीवन पर बनेगी फिल्म परमवीर

ब्रिस्टी समद्दार लेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री! बोल्ड अदाओं से मचा देती हैं तहलका

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद हुए थे भर्ती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More