प्रियंका चोपड़ा के पति निक को शाहिद ने दी यह सलाह

Webdunia
एक वक्त बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के लिंकअप्स की खबरें आम हुआ करती थीं। दोनों ने फिल्म कमीने में साथ काम किया है। हालांकि बाद में दोनों की अफेयर की खबरें खत्म हो गई। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं। 
 
शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चो के साथ फैमली लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी रचा चुकी हैं। प्रियंका और शाहिद अच्छे दोस्त हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अब शाहिद ने प्रियंका के पति निक जोनस को एक खास सलाह दी है।
 
हाल ही में 'कॉफी विद करण 6' के एक एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया, जिसमें करण शाहिद से प्रियंका के पति निक जोनास को एक सलाह देने के बारे में पूछते हुए दिखते हैं। 
 
इस पर शाहिद ने निक जोनस को सलाह देते हुए कहा, 'कभी भी अपने कमिटमेंट से मत पलटना। आखिर तुम ओरिजनल देसी गर्ल (प्रियंका चोपड़ा) के साथ हो।' शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक को कभी भी प्रियंका से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी। 
 
‘कॉफी विद करण 6’ के इस एपिसोड में शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। इसमें शाहिद कपूर और करण जौहर निक-प्रियंका के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि शाहिद ईशान को जाह्नवी के नाम से चिढ़ा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख