शाहिद कपूर की जेरॉक्स कॉपी है उनके बेटे जैन, एक्टर ने शेयर की क्यूट तस्वीर

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों 'कबीर सिंह' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म के सुपरहिट होते ही शाहिद एकबार फिर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। यहीं वजह है कि शाहिद की प्रोफेशनल लाइक के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है।


हाल ही में शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक तरह उनके बेटे ज़ैन नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी खुद की बचपन की फोटो है। इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ज़ैन अपने पापा की जेरॉक्स कॉपी हैं। 
 
Photo : Instagram
तस्वीर में दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं। जैन का फेस, आंख, नाक बिल्कुल शाहिद जैसा लग रहा है। उनकी यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इसमें ज़ैन और छोटे शाहिद बेहद क्यूट लग रहे हैं।

ALSO READ: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' का बजट जान कर रह जाएंगे हैरान
 
इस तस्वीर के साथ शाहिद कपूर ने लिखा, 'अंतर पहचानें' और उन्होंने हैशटैग दिया लाइक फादर लाइक सन। शाहिद के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कमेंट किया, मुझे इस तस्वीर में कलर के अलावा कोई और डिफरेंस नजर नहीं आ रहा है। शाहिद कपूर अपने बेटे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। शाहिद बेटे संग स्पेशल टाइम भी स्पेंड करते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
 
शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। शाहिद कपूर के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। बेटी मीशा कपूर और बेटा ज़ैन कपूर।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख