Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस के कारण टली शमा सिकंदर की शादी, डेस्टिनेशन वेडिंग की थी तैयारी

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (18:05 IST)
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इस वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपेन जरूरी काम टालने पड़ रहे हैं। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस शमा सिकंदर की शादी पर भी कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया है। शमा 3 महीने बाद यानी सितंबर में मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ 7 फेरे लेने वाली थीं।

 
हालांकि कोरोना के चलते उन्होंने अपनी शादी को फिलहाल पोस्टपोन करना ही ठीक समझा। शमा और जेम्स ने वर्ष 2016 में सगाई की थी।
शमा सिकंदर ने कहा, हमने सितंबर के आखिर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी। वेन्यू से लेकर सबकुछ फाइनल हो चुका था। हमारी फैमिलीज ने सारी तैयारी शुरू कर दी थी। जेम्स के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं और यहां आने के लिए उन्हें पासपोर्ट और जरूरी डाक्यूमेंट्स बनवाने थे।
 
शमा के मुताबिक, उन्होंने पेपरवर्क शुरू भी कर दिया था लेकिन अब सबकुछ रोक दिया गया है। फिलहाल ट्रैवलिंग के लिए यह वक्त सही नहीं है। जेम्स तो मेरे साथ मुंबई में ही हैं पर अब हमें उनके पेरेंट्स की फिक्र सता रही है। कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगियों को बदल के रख दिया है। हम बस अपने आस-पास के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। शादी जब होनी होगी, तब हो जाएगी।
 
बता दें‍ कि शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। शमा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया और उसके बाद टीवी की दुनिया में एंट्री ली। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल

आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर

'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?

370 रुपये की बिरयानी विवाद: नौकरी जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मनोरंजन के लिए बनाई थी झूठी कहानी

सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख