शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, लगा 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (12:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। वहीं इस दौरान शिल्पा और उनकी मां पर भी ठगी का आरोप लगा था।
 


अब मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। नितिन बराई नाम के शख्स ने शिल्पा और राज के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने उनके साथ चिटिंग की है।
 
नितिन बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ले और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोले तो बहुत बड़ा फायदा होगा। उनके मुताबिक राज कुंद्रा और शिल्पा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-15 में उनके साथ 1.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।
 
बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिल्पा और राज से जल्द पूछताछ की जा सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख