Biodata Maker

शिल्पा शेट्टी ने बताया 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय संग काम करने का अनुभव

WD Entertainment Desk
रविवार, 17 दिसंबर 2023 (12:53 IST)
Indian Police Force: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी जल्द ही ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान अपने सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।
 
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया, जहां एक प्रशंसक ने उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा। शिल्पा ने जवाब में कहा, यह एक अद्भुत अनुभव था। सिड और विवेक दोनों अभिनेताओं के साथ मेरी पहली आउटिंग। दोनों बहुत अलग हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

शिल्पा ने कहा, सिड काम से काम रखता है। वो जैसा दिखता है वैसा ही है। मुझे वो पसंद है। उसकी खासियत ये है कि वो अपने आप को एक पल में बदल सकता है। विवेक और मैं एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। इसलिए, हम बस एक साथ बैठते हैं और बात करते हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, लेकिन एक बात जो दोनों अभिनेताओं के साथ कॉमन रही वह यह थी कि उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया था। मुझे लगता है कि हम तीनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है जो इंडियन पुलिस फोर्स में देखने को मिलती है।
 
'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश के डायरेक्शन में बनी सीरीज है। शो के पहले सीज़न में सात एपिसोड होंगे, जो देश के पुलिस बल को श्रद्धांजलि देगा और देशभक्ति की भावना जगाएगा। इस सीरीज का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

नरगिस फाखरी नहीं थीं रॉकस्टार के लिए पहली पसंद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख