'सामना' ने उठाए फिल्मी सितारों की खामोशी पर सवाल, लिखा- मुंबई के अपमान पर अक्षय जैसे कलाकार भी चुप

Webdunia
रविवार, 13 सितम्बर 2020 (11:50 IST)
शिवसेना और कंगना रनौट के बीच वाकयुद्ध लगातार जारी है तो वहीं शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में अब बॉलीवुड की चुप्पी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अक्षय कुमार की खामोशी पर सवाल भी उठाए हैं।

 
'सामना' में लिखा है कि अक्षय कुमार को मुंबई शहर ने काफी कुछ दिया है, यहां तक की उनकी पहचान यहीं से बनी हैं, उन्होंने इस सपनों के शहर में अपार सफलता पाई है, लेकिन फिर भी उन्होंने कंगना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। 

ALSO READ: कंगना रनौट का पुराना वीडियो वायरल, कबुली थी ड्रग एडिक्ट होने की बात
 
मुंबई का अपमान होता रहा, इसकी तुलना POK से कर दी गई लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया, संपूर्ण नहीं तो कम-से-कम आधे हिन्दी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था, कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा कहना चाहिए था, कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था, क्या केवल मुंबई इन लोगों के लिए कमाई का जरिया है।
 
उन्होंने लिखा, दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं लेकिन मुंबई का जब भी अपमान होता है, तो ये सभी गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं, मुंबई का महत्व सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही है, फिर मुंबई पर कोई प्रतिदिन बलात्कार करे तो भी चलेगा, इन सभी को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि ठाकरे के हाथ में महाराष्ट्र की कमान है, इसलिए सड़क पर उतरकर भूमिपुत्रों के स्वाभिमान के लिए राड़ा वगैरह करने की आवश्यकता आज नहीं है। 
 
वहीं इस लेख में कंगना के हर बयान पर निशाना साधा गया है। जब बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी, तब कंगना ने इसे राम मंदिर से जोड़ दिया था। अब सामना के जरिए इसे सिर्फ और सिर्फ कंगना का एक ड्रामा बताया गया है। उन्हें उनका पाकिस्तान वाला बयान बार-बार याद दिलाया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टेडियम में बिखेरा अपना ग्लैमरस जलवा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', फिल्म की तारीफ में कही यह बात

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख