Festival Posters

श्वेता तिवारी ने की जेन Z की तारीफ, बेटी पलक का उदाहरण देकर कही ये बड़ी बात

WD Entertainment Desk
रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (12:13 IST)
एक कैंडिडेट और इंस्पायर करने वाले राउंड टेबल बातचीत में श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, हितेन तेजवानी और बी. आर. विजयलक्ष्मी शामिल हुए। इस दौरान श्वेता तिवारी ने पुराने सोच को तोड़ने और उन महिलाओं की तारीफ की जो सब कुछ करने की हिम्मत रखती हैं। 
 
सशक्त और स्वतंत्र बनने के बारे में बोलते हुए श्वेता तिवारी ने एक कहानी साझा की जो दिखाती है कि महिलाओं में कितनी ताकत होती है और नई पीढ़ी (जेन Z) का उत्साह कितनी मजबूत है।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
अपना एक अनुभव साझा करते हुए श्वेता ने बताया कि, एक बार उन्होंने अपने घर के दरवाजे की मरम्मत के लिए बढ़ई को बुलाया, और उन्हें हैरानी हुई जब काम करने के लिए एक महिला आई। यह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई क्योंकि यह देखना ताज़गी भरा था कि महिलाएं भी उन कामों में हाथ डाल रही हैं जो आमतौर पर पुरुष करते हैं। सच में महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं।
 
स्क्रीन पर खुशी नाम की उस महिला किरदार की तरह, जो नियमों को तोड़ती है, श्वेता ने जोर देकर कहा कि ऐसी कहानियां आज की पीढ़ी की हकीकत को दिखाती हैं।
 
श्वेता ने नई पीढ़ी की हिम्मत और आत्मविश्वास की भी तारीफ की। उनका मानना है कि जेन Z को कोई रोक नहीं सकता। उनके पास अपनी सोच है और जो चाहिए उसे पाने की हिम्मत भी। उन्होंने अपनी बेटी पलक की भी तारीफ की, जो उनके लिए जेन Z का एक बेहतरीन उदाहरण हैं, क्योंकि वो मेहनती, निडर और अपने दम पर सफल हैं।
 
स्टार प्लस जल्द ही अपना मच अवेटेड शो माना के हम यार नहीं दिखाने जा रहा है, जो मजबूत महिलाओं और उनकी कहानियों को दिखाता है। दर्शक इसे 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी ने की जेन Z की तारीफ, बेटी पलक का उदाहरण देकर कही ये बड़ी बात

अभिनव कश्यप पर एकता कपूर का पलटवार, फिल्म इंडस्ट्री को निशाना बनाने पर उठाया सवाल

निधन से पहले इस एक्टर की याद में सतीश शाह ने किया था आखिरी पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी फेल होने की वजह से 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

साहिर लुधियानवी ने गीतकारों के लिए कराई थी रॉयलटी की व्यवस्था, एक कविता की वजह से छोड़ना पड़ा था लाहौर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख