सोनाली बेन्द्रे ने अपनी खास दोस्त प्रियंका को दी भविष्य की शुभकामनाएं, शेयर की फोटो

Webdunia
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेन्द्रे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शॉवर पार्टी में पहुंची थी। सोनाली के साथ नीतू कपूर ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। 
 
सोनाली ने पार्टी के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रियंका को बधाई दी हैं। तस्वीर में सोनाली के साथ प्रियंका चोपड़ा और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। 
 
सोनाली ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि किसी के खास मौके का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होता है और ऐसा तब जब वो आपकी प्यारी दोस्त हो। बहुत ही शानदार शाम थी। आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी। आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं। आपको उसकी ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। 
 
पार्टी में सोनाली और नीतू रेड कलर की ब्राइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं, प्रियंका ने स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस पहनी थी और गले में मैचिंग डॉयमंड नेकलेस भी था। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि दोनों की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में उम्मेद पैलेस में होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नीना गुप्ता से लेकर पूनम पांडे तक, महाकुंभ में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाई आस्था की डुबकी

दिशा पाटनी का बोल्ड बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

टी-सीरीज ने फिल्म कन्नप्पा के लिए हासिल किए म्यूजिक राइट्स

गुम है किसी के प्यार में गाना मेरे दिल के बहुत करीब : रेखा

कावेरी कपूर की पहली फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी का ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख