ऑस्कर विजेता केट ब्लैंचेट के साथ सोनम कपूर ने सरपेंटाइन समर पार्टी में लूटी महफिल

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 26 जून 2025 (16:11 IST)
बॉलीवुड की स्टाइल दिवा और अंतरराष्ट्रीय फैशन आइकन सोनम कपूर ने लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित सरपेंटाइन समर पार्टी में अपने ग्लैमर से सभी का ध्यान खींचा। सोनम को इस कार्यक्रम की होस्ट कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने भारतीय समकालीन कलाकार अर्पिता सिंह की प्रदर्शनी 'रिमेम्बरिंग' में भी भाग लिया।
 
यह पार्टी ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट के सह-आयोजन में आयोजित की गई थी। सरपेंटाइन समर पार्टी एक विशिष्ट निमंत्रण-आधारित फंडरेजर इवेंट है, जो कला, फैशन, व्यापार और तकनीक की दुनिया की प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाने का कार्य करता है।
 
डिओर की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर सोनम ने इस मौके पर डिओर फॉल 2025 कलेक्शन से एक शानदार किमोनो जैकेट पहनकर वैश्विक संस्कृतियों को अपने अंदाज़ में प्रस्तुत किया। 
 
इस पार्टी में ईशा अंबानी, ऐज़ा गोंज़ालेज़, एलिसिया विकेंडर, रिबेल विल्सन, जॉर्जिया मे जैगर, लेडी अमेलिया स्पेंसर, लेडी एलिजा स्पेंसर, लिली एलन और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी मौजूद थीं।
 
पार्टी के बाद, सोनम कपूर ने सरपेंटाइन ट्रस्टी यूजेनियो लोपेज अलोंसो के साथ सरपेंटाइन आफ्टर पार्टी को भी को-होस्ट किया। इस अवसर पर उन्होंने गिवेंची की एक खास लुक में नज़र आकर सभी को चौंका दिया — एक लेदर ट्रेंच कोट जो सारा बर्टन के पेरिस डेब्यू कलेक्शन का  हिस्सा था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर किया खास पोस्ट

दिग्गज इतालवी अभिनेत्री ली मसारी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार में मिला अहम रोल, संभालेंगी अरबों का बिजनेस

51 साल की उर्मिला मातोंडकर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर

वॉर 2 से रितिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का नया लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख