कोरोना काल में आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी मांग रहे सोनू सूद से मदद

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (14:41 IST)
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने कहर ढाया हुआ है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। वहीं संकट के इस दौर में कई सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी पिछले साल से ही कोरोना पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

 
सोनू सूद सिर्फ गरीब प्रवासी मजदूरों ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोनू से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने बिना समय गवाए हेल्प की। दरअसल, नेहा धूपिया ने कोरोना से जंग लड़ रही अपनी दोस्त के लिए इंजेक्शन की मांग की थी। 
 
नेहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनू को टैग करते हुए लिखा, एक पुरानी दोस्त ने कॉल करके रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए मदद मांगी है, मैं तो सिर्फ एक व्यक्ति को जनती हूं जो इस समय मेरी हेल्प कर सकता है वो है सोनू सूद। 
 
वहीं कुछ दिनों पहले क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आंटी के लिए सोनू सूद से मदद मांगी थी। सोनू सूद ने सुरेश रैना से मदद का वादा करते हुए डिटेल्स मांगी है। सुरेश रैना ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मेरठ में उनकी आंटी को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत है, अर्जेंट चाहिए। उनकी उम्र 65 साल है और वो गंभीर लंग्स इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल बिना सपोर्ट के 70 है और सपोर्ट पर 91 हो रहा है। कृपया मदद करें।
 
इसके बाद सोनू सूद ने जवाब देते हुए कहा- भाई मुझे डिटेल्स भेज दो, डिलीवर हो जाएगा। सोनू से मिली हेल्प के बाद सुरेश रैना ने ट्वीट किया, सोनू पाजी आपने बहुत बड़ी मदद कर दी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे। 
 
देशभर में कोरोनावायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन से लेकर अस्पताल में बेड, दवाईयों और अन्य चीजों की कमी देखने को मिल रही है। इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। सोनू सूद अपनी फाउंडेशन के तहत आम जनता के साथ-साथ भारतीय सेलेब्स की मदद भी कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख