Hanuman Chalisa

सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, पहले वीकेंड में किया जबरदस्त कलेक्शन

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किए हैं।

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (15:24 IST)
दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई सूर्यवंशी ने पहले दिन 26.29 करोड़ रुपये की शुरुआत लेकर सभी को चौंका दिया था। कोविड से जली फिल्म इंडस्ट्री ने पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद की थी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली गिरावट रही और फिल्म 23.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और कलेक्शन 26.94 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म ने 77.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

 
दर्शकों को सिनेमाघर लौटाने में कामयाब 
ये कलेक्शन तब और महत्वपूर्ण हो जाते हैं जब कोविड के कारण कुछ प्रदेशों में सिनेमाघर पूरी कैपिसिटी से नहीं खुले हैं। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, जहां से कलेक्शन अच्छे आते हैं वहां पर इसी तरह की गाइड लाइन है। 
 
दूसरी चुनौती कोविड से डरे दर्शकों को फिर सिनेमाघर लाने की थी और इसमें रोहित शेट्टी की यह फिल्म कामयाब रही। दर्शकों ने खुले हाथों से फिल्म का स्वागत किया और इस फिल्म में उन्हें भी मनोरंजन का भरपूर मसाला मिला। 
 
अक्षय कुमार का नया रिकॉर्ड 
अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों की बात की जाए तो 'केसरी' ने चार दिनों में 78.07 करोड़ रुपये, हाउसफुल 4 ने तीन दिनों में 53.22 करोड़ रुपये और गुडन्यूज ने तीन दिनों में 65.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड में सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली अक्षय कुमार की फिल्मों में अब सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख