स्टूडियो ग्रीन की कंगुवा का दूसरा सिंगल इस दिन होगा रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (13:26 IST)
स्टूडियो ग्रीन की अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म इंडियन सिनेमा के स्टैंडर्ड को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। साउथ इंडियन फिल्मों ने जिस तरह से अपने दायरे को आगे बढ़ाते हुए नए ट्रेंड सेट किए हैं, उसी क्रम में कल्कि 2898 AD के बाद अब कंगुवा से भी ऐसी ही उम्मीदें जुड़ी हैं। 
 
इस बात में कोई दो राय नहीं कि यह फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर छोड़ने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स से दर्शकों को उत्साहित रखा है और अब वे 21 अक्टूबर को दूसरा सिंगल, वामोस ब्रिंकर बेब रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)

अपने सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म के दूसरे सिंगल, वामोस ब्रिंकर बेब की रिलीज की घोषणा करते हुए एक कमाल का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रात भर नाचने के लिए तैयार हो जाइए। #Kanguva से दूसरा सिंगल 21 अक्टूबर को होगा रिलीज। @thisisdsp म्यूजिकल #VamosBrincarBabe #KanguvaFromNov14 
 
'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। 
 
मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

मैं थक चुका हूं, प्रियदर्शन ने किया रिटायरमेंट लेने का ऐलान!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख