Festival Posters

क्यों टूटी थी अभिषेक बच्चन और करिश्‍मा कपूर की सगाई? सालों बाद हुआ खुलासा

WD Entertainment Desk
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (12:53 IST)
बॉलीवुड में रिश्ते हमेशा बनते-बिगड़ते रहते हैं। अभिषेक बच्चन इन दिनों ऐश्वर्या राय के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। लेकिन ऐश्वर्या से शादी करने से पहले अभिषेक की जिंदगी में करिश्मा कपूर आई थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन बाद में यह टूट गई। 

 
लोगों के मन में आज भी यह सवाल है कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई क्यों टूट गई थी। अब सालों बाद फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अभिषेक और करिश्मा का ब्रेकअप क्यों हुआ था?
 
 
खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर को लगभग 5 सालों तक डेट किया था, जिसके बाद अचानक दोनों अलग हो गए थे। अभिषेक और करिश्मा ने साल 2002 में रिलीज फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में साथ काम भी किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। 
 
'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनील दर्शन ने बताया, अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता अफवाह नहीं बल्कि सच था। लेकिन शूटिंग के दौरान सुनील दर्शक को एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।

उन्होंने कहा, दोनों के बीच सेट पर हर समय कलह चलती रहती थी और इसलिए मैं खुद भी यह सोचता था कि क्या ये दोनों एक साथ रह पाएंगे? अभिषेक काफी प्यारे हैं और करिश्मा भी एक अच्छी इंसान हैं, लेकिन कुछ चीजों का फैसला सिर्फ किस्मत करती है।
 
बता दें कि अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी की। हालांकि शादी का उनका अनुभव काफी खराब रहा। दोनों का साल 2016 में तलाक हो गया। वहीं अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय संग शादी रचाई। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

25 साल से बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान, बिजी शेड्यूल के पीछे का दर्द किया बयां!

सशक्त अभिनय से स्मिता पाटिल ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

2025 में इन अभिनेताओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से मचाया धमाल

ईयर एंडर 2025: क्रेजी में सोहम शाह से लेकर होमबाउंड में विशाल जेठवा तक, यह रहीं साल की सबसे कम आंकी गई बेहतरीन परफॉर्मेंस

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज, आखिरी जश्न के लिए लौटीं गर्ल गैंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख