Biodata Maker

करिश्मा कपूर की बेटी ने किया था 2 महीने से फीस बकाया होने का दावा, प्रिया सचदेव ने सामने रखा सच

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (15:58 IST)
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।  संजय कपूर मां अपनी ही बहू और संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर फ्रॉड का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं संजय और करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन ने भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्से के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। 
 
कोर्ट की पिछली सुनवाई में करिश्मा की बेटी समायरा ने दावा किया था कि उनकी यूनिवर्सिटी की फीस दो महीने से  पेंडिंग है। यह फीस अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी की है जहां वह पढ़ रही हैं। समायरा के वकील ने कहा था कि बच्चों की संपत्ति प्रिया के पास है, इसलिए समायरा की फीस का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी थी। 
 
वहीं अब संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की लीगल टीम ने दिल्ली हाई कोर्ट में समायरा के दावों का खंडन किया है। टीम ने प्रिया के जाली वसीयत बनाने के दावे का भी खंडन किया और पुख्ता सबूत पेश किए। 
 
प्रिया सचदेव की वकील शैल त्रेहन ने समायरा के दावों को खारिज करने के लिए कोर्ट में रसीद पेश की। जिसके मुताबिक, हर सेमेस्टर की 95 लाख रुपए के हिसाब से फीस जमा की जा चुकी है। साथ ही बताया कि दूसरे सेमेस्टर की अगली किस्त दिसंबर में ही दी जाएगी।
 
वहीं करिश्मा और उनके बच्चों द्वारा संजय कपूर की वसीयत को जाली बताने के दावे पर भी प्रिया के वकील ने दलील दी। उन्होंने कोर्ट को पूरा घटनाक्रम बताया कि कैसे वसीयत बनी और सामने आई। उन्होंने बताया कि पहला ड्राफ्ट नितिन शर्मा के लैपटॉप पर तैयार किया गया था, जो इस दस्तावेज को तैयार करने वाले वकील थे।
 
वकील ने स्क्रीनशॉट, फाइल हिस्ट्री और मेटाडेटा का सबूत भी दिखाया। नितिन शर्मा अपना लैपटॉप भी कोर्ट में लाए और बेंच को उसे वेरिफाई करने के लिए बुलाया। नितिन शर्मा और अकाउंटेंट दिनेश अग्रवाल के बीच ईमेल ट्रेल से लेकर नाम बदलने, फॉर्वर्ड करने तक, हर चीज की जांच की गई। 
 
बता दे कि संजय कपूर ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। उनकी मौत के बाद परिवार में संपत्ति के विवाद की आग भड़की हुई है। संजय का इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय आए हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

'दो दीवाने सहर में' का अनोखा फर्स्ट लुक आया सामने, दिखेगा मॉडर्न लव स्टोरी वाला ओल्ड स्कूल रोमांस

मस्ती 4 बनी साल की सबसे घटिया कॉमेडी: ऐसी बकवास फिल्म देखकर सिर पकड़ लेंगे

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा शर्मा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल हैं हेलन, 16 साल की उम्र में की थी पहली शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख