सनी देओल ने पूरी की 'गदर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, शेयर किया फिल्म से अपना फर्स्ट लुक

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (11:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर' के सीक्वल से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी के साथ एक बार फिर अमीषा पटेल नजर आएंगी। बीते कुछ दिनों से सनी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 

 
अब सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के लिए पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी कर ली है। 'गदर' में सनी देओल के तारा सिंह और अमीषा पटेल के सकीना के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। बॉलीवुड फिल्मकार अनिल शर्मा गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 बना रहे हैं। 
 
इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश में चल रही है। सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने फिल्म से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया।
 
तस्वीर शेयर कर सनी देओल ने लिखा, केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत कैरेक्टर को लाइफ में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह! #गदर 2 का पहला शेड्यूल पूरा किया। धन्य महसूस कर रहा हूं।
 
'गदर 2' में सनी और अमीषा के साथ फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगे। उत्कर्ष ने पहली फिल्म में सनी और अमीषा के बेटे की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख