Hanuman Chalisa

सनी लियोनी का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ ब्लॉक, वजह कर देगी हैरान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (11:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अपनी ग्लमैरस तस्वीरों के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर करती हैं। सनी लियोनी अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी बताती रहती हैं। लेकिन अब सनी लियोनी का एक सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। 

 
सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करके फैंस को बताया कि लिंक्डइन ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। सनी ने इसके पीछे की जो वजह बताई है वह हैरान करने वाली है। सनी लियोनी ने हाल ही में अपना खुद का परफ्यूम और कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया है। वह लिंक्डइन के जरिए कम्युनिटी से जुड़ी हुई थीं।
 
सनी लियोनी ने वीडियो में कहा, लिंक्डइन पर एक महीने का शानदार वक्त बिताने के बाद उन्होंने मेरा अकाउंट ब्लॉक करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह असली सनी लियोनी नहीं है। वैसे तो वह भी मैं ही थी। मैं समझती हूं कि मेरे अकाउंट पर काफी ट्रैफिक था।
 
उन्होने कहा, मेरे पेज को हटाने के लिए लिंक्डइन का यह कारण गैरजरूरी था। यह बहुत बुरा है और मुझे आशा है कि वे अपना फैसला बदल लेंगे, क्योंकि उन्होंने यह निर्णय लेने से पहले न मुझे सूचना दी और न ही कोई ईमेल किया। इस कम्युनिटी के साथ जुड़ने में बहुत मजा आ रहा है और अगर किसी के पास उनके लिए कोई सलाह है तो यह मददगार होगा। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग साउथ फिल्म 'कोटेशन गैंग' को लेकर सुर्खियो में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास मलयालम फिल्म 'रंगीला' है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख