सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्कूल ने दी श्रद्धांजलि, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (11:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर विश्वास कर पाना अभी भी उनके फैंस और फिल्मी सितारों के लिए मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरें औरवीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया के द्वारा श्रद्धांजलि दी है।

 
सुशांत सिंह राजपूत ने पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। सेंट करेन हाई स्कूल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सेंट करेन हाई स्कूल ने उनको श्रद्धांजलि दी है।
 
 
स्कूल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नहीं पता था कि आप किस चीज से गुजर रहे हैं, लेकिन यह ठीक नहीं है। आप हमेशा याद किए जाएंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
 
सेंट करेन हाई स्कूल ने सुशांत की दो थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। एक तस्वीर में वह अपनी क्लास के छात्रों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सुशांत अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 
 
सुशांत सिंह राजपूत के स्कूल की ओर से साझा किए गए इस पोस्ट पर उनके तमाम फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर बहस शुरू हो गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख