सुशांत सिंह राजपूत: धोनी के बाद इस क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहते थे

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (15:05 IST)
सुशांत सिंह राजपूत को आज दुनिया से बिदा हुए एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर उन्हें उनके प्रशंसक भावुक होकर अपनी-अपनी तरह से याद कर रहे हैं। 14 जनवरी 2020 को सुशांत की मृत्यु हो गई थी। वे अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसने भी यह खबर सुनी उसे यकीन नहीं हुआ। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की। अभी भी चल रही है। 
 
सुशांत को लेकर कई खुलासे हुए थे। जिसमें से एक यह था कि महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित बायोपिक ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ करने के बाद सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बनाना चाहते थे। जिसमें वे खुद सौरव गांगुली का किरदार निभाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सौरव से बातचीत की थी।
 
सौरव को ‘धोनी’ में सुशांत का काम पसंद आया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर सुशांत को अपने पर बायोपिक बनाने से रोका कि दर्शक धोनी के रूप में पहले ही सुशांत को पसंद कर चुके हैं इसलिए सौरव के रूप में सुशांत को दर्शक पसंद नहीं कर पाएंगे। इसलिए सुशांत का ये बायोपिक नहीं बना पाए।
 
सुशांत सिंह राजपूत 12 कैरेक्ट र वाली एक फिल्मय पर काम करना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद, मदर टेरेसा, महात्मा गांधी जैसे किरदारों को एक फिल्म में लाना चाहते थे। लेकिन यह ख्वाहिश भी अधूरी रह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन पहन किया वॉक

Scam के तीसरे सीजन के साथ फिर लौट रहे हंसल मेहता, इस बार दिखेगी सुब्रत रॉय सहारा की कहानी

एक्स हसबैंड रितेश ने बताया क्रिटिकल हैं राखी सावंत की हालत, आदिल बोले- जेल जाने से बचने के लिए ड्रामा...

धोनी और साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

Cannes Film Festival 2024 में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख