Biodata Maker

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : एक्टर की बैंक अकाउंट डिटेल आई सामने

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनके पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया की वजह से ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है या फिर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है।

 
उन्होंने यह भी आरोप लगाए थे कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से काफी ट्रांजेक्शन अपने करीबियों और खुद के अकाउंट में किए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। बिहार पुलिस ने बैंक से सुशांत सिंह के अकाउंट डिटेल की जानकारी भी हासिल की है, जिसमें उनके पैसों का हिसाब है।
 
खबरों के अनुसार बिहार पुलिस को सुशांत के बैंक के अकाउंट डिटेल से पता चला कि इसमें नॉमिनी में उनकी बहन प्रियंका सिंह का नाम है। साथ ही यह भी पता चला है कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के भी फ्लाइट्स और होटल्स का महंगा खर्च सुशांत सिंह ही उठाते थे।
 
बता दें कि सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। जबकि सुशांत के सीए का कहना है कि ज्यादा ट्रांजेक्शन नहीं हुआ बल्कि सुशांत के खाते में ज्यादा पैसे थे ही नहीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नुसरत भरूचा बोलीं- मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है

पर्दे पर इस टेनिस प्लेयर का किरदार निभाना चाहती हैं कृति खरबंदा, बताई अपनी हिट लिस्ट

प्राइम वीडियो ने किया 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के आखिरी सीजन का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

एक साल पहले 'पुष्पा 2' ने रचा था इतिहास, अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में कही दिल की बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख