rashifal-2026

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (14:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हर कोई शॉक्ड है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोग उनकी मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स और प्रोडक्शन कंपनियों को मान रही हैं। सुशांत के आत्महत्या का कारण जानने के लिए पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

 
सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से गुरुवार को लगभग 11 ग्यारह घंटे पूछताछ की थी। अब सुशांत की आत्महत्या के मामले में रिया चक्रवर्ती भी उलझती नजर आ रही हैं। 
 
अब खबर कि बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को एक याचिका दायर की गई है, जिसमें उनकी पूर्व महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
 
मुजफ्फरपुर के पताही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष यह याचिका दायर की है, जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी। सुशांत की आत्महत्या के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सीजेएम की अदालत के समक्ष ये दूसरी याचिका दायर की हुई है।
 
इससे पहले स्थानीय वकील सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन बड़ी हस्तियों पर आरोप लगाया था कि इन लोगों ने सुशांत सिंह के करियर में बाधाएं पैदा की थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'देवों से देव महादेव' एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

'बाहुबली: द एपिक' जापान में होने जा रही रिलीज, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में छाए प्रभास

महिला-विमर्श और समानता वाले जाह्नवी कपूर के संदेश का प्रियंका चोपड़ा ने किया समर्थन

पुलकित सम्राट ने की अनन्या पांडे के सबसे बड़े मेंटर और अपने को-स्टार चंकी पांडे की जमकर तारीफ

ग्लोबल मंच पर कृति सेनन ने बिखेरी चमक, रेड सी फिल्म फेस्टिवल में दिखा खूबसूरती और आत्मविश्वास का दम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख