Biodata Maker

सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा 'माही माही', दोबारा रिलीज होने जा रही सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी'

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 5 मई 2023 (10:30 IST)
ms dhoni the untold story re release : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें उनकी शानदार फिल्मों की वजह से याद करते हैं। वहीं अब सुशांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। 

 
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सुशांत की अदाकारी का हर कोई कायल हो गया था। स्टार स्टूडियो में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करके बताया है कि यह फिल्म थिएटरों में फिर से एक्सक्लूसिव रिलीज हो रही है।
 
'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्वीट में लिखा है, 'जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा। 12 मई को 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है।'
 
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आई थीं। फिल्म ने अनुपम खेर ने सुशांत के पिता की भूमिका निभाई थी। यह सुशांत के करियर की हिट फिल्मों में से एक थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रेया घोषाल के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भीड़ हुई बेकाबू, धक्का-मुक्की में दो लोग बेहोश

जब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग सुहागरात को लेकर कह दी यह बात

पिंक शॉर्ट टॉप में अवनीत कौर का बोल्ड बार्बी लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, साड़ी में दिखाया एक्शन अवतार

इंडियन आइडल 16: अभिषेक की आवाज़ ने जीता श्रेया घोषाल का दिल, तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख