Hanuman Chalisa

गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ा कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा, पहचानना भी हुआ मुश्‍किल

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (14:32 IST)
Photo - Twitter
सेलेब्स अक्सर खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लेते है। लेकिन कई बार यह सर्जरी उल्टी पड़ जाती है, जिसका उन्हें बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश के साथ हुआ है। गलत ट्रीटमेंंट की वजह से एक्ट्रेस का चेहरा बिगड़ गया है।

 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस स्वाति सतीश ने हाल ही में बेंगलुरु में रूट कैनाल थैरपी करवाई थी। इसके बाद उनके पूरे चेहरे पर सूजन आ गई। स्वाति की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस सूजन के कारण पहचान में ही नहीं आ रही हैं।
 
Photo - Twitter
स्वाति ने उनकी इस हालत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है और गलत ट्रीटमेंट देने का आरोप भी लगाया है। डॉक्टर ने स्वाति सतीश को आश्वासन दिया था कि 2-3 दिन में उनका चेहरा ठीक हो जाएगा और सूजन भी चली जाएगी। लेकिन, 3 हफ्ते बाद भी उनकी हालत वैसी ही थी, न तो स्वाति के चेहरे की सूजन गई और न ही दर्द। 
 
स्वाति का पूरा चेहरा बिगड़ चुका है। इस वजह से उन्होंने अब घर से निकलना भी बंद कर दिया है। स्वाति ने डॉक्टर पर कथित रूप से आरोप लगाया है कि उसने उन्हें ट्रीटमेंट और दवाइयों के बारे में गलत और आधी-अधूरी जानकारी दी। 
 
दावा किया जा रहा है कि ट्रीटमेंट के दौरान स्वाति को एनेस्थीसिया के बजाय सैलिसिलिक एसिड दे दिया गया। इस बारे में स्वाति सतीश को तब पता चला, जब वे इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल गईं थीं। अब स्वाति सतीश घर पर हैं। 
 
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस चेतना राज की गलत प्लास्टिक सर्जरी के कारण मौत भी हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना राज फैट फ्री सर्जरी करवाने हॉस्पिटल गई थीं। सर्जरी के बाद चेतना राज की तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख