रोशन सिंह सोढ़ी के बाद अंजली मेहता ने भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (13:01 IST)
टीवी का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा से ही दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। शो का हर किरदार अपने आप में बेहद खास है। बीते दिनों शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने गुरुचरण सिंह ने छोड़ दिया था। वहीं अब अंजली तारक मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है।

 
नेहा मेहता 12 सालों से इस शो हिस्सा थी। रिपोर्ट के अनुसार, नेहा ने मेकर्स को शो छोड़ने की जानकारी दे दी है। हालांकि, वह उनसे बात करके उन्हें वापिस शो से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नेहा ने अब अपने करियर के लिए कुछ और ही योजनाएं बना ली हैं, जिसके चलते वह इस शो को छोड़ रही हैं।
 
खबरों के अनुसार नेहा को दूसरे प्रोजेक्ट्स मिल गए हैं जिसकी वह जल्द ही शूटिंग भी शुरु करने वाली हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 28 जुलाई को अपने 12 साल पूरे किए हैं। नेहा शुरुआत से इसका हिस्सा हैं। उन्हें तारक मेहता की पत्नी के किरदार में देखा जाता है। शो में वह अपने डायट फूड को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख