'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन अब दिखती हैं ऐसी, 2 साल बाद शो में आएंगी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (17:29 IST)
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद शो में दयाबेन की वापसी हो रही है। दयाबेग का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी लगभग 2 साल बाद शो में नजर आने वाली हैं।


हालांकि दयाबेन की वापसी हमेशा के लिए नहीं हुई है। खबरों के अनुसार दिशा वकानी शो में कैमियो करती नजर आएंगी। दिशा वकानी ने जब से शो से लीव ली है तब से उनकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। दिशा की एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं। 
 
अब सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल, शो में दिखाया गया था कि जेठालाल तब तक गरबा नहीं खेलेंगे जब तक दिशा यानी दया वापस नहीं आ जाती। दिशा वकानी के वापसी का सीन वोरीवली के अंबे माता के मंदिर में शूट हुआ है।

ALSO READ: लाल कप्तान : फिल्म समीक्षा
 
जब ये सीक्वेंस शूट हो रहा था तब वहां कुछ क्रू मेंबर मौजूद थे। तभी की दिशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि जब दिशा गाड़ी में बैठने जा रही थी उसी समय ये तस्वीर क्लिक की गई।
 
दिशा की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। शो में दिशा वकानी छोटे से सीक्वेंस के लिए ही आ रही हैं। दिशा के पति ने कहा है कि मेकर्स से बातचीत जारी है।
बता दें कि दिशा वकानी साल 2017 में शो से मैटरनिटी लीव लेकर गई थीं और आज तक वापस नहीं लौटी हैं। कई बार उनकी वापसी की खबर आई लेकिन वह स्‍क्रीन पर नहीं आईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख