तैमूर अली खान 20 साल बाद बनेंगे इस घर के दामाद!

Webdunia
बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 21 दिसंबर को 2 साल के हो चुके हैं। तैमूर ने इन दो सालों में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी हैं। उनके फैन्स अभी से उनकी डेब्यू फिल्म, बड़े प्रोजेक्ट और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा करते रहते हैं। 
 
तैमूर को लेकर अब एक और बात पता चली है, तैमूर भविष्य में एक बड़े खानदान के दामाद बन सकते हैं। बात थोड़ी चौंकाने वाली है लेकिन बॉलीवुड का एक सेलेब्रिटी उन्हें अपना दामाद बनाने की तैयारी अभी से कर रहा है। इतना ही नहीं वह तैमूर को अपनी बेटी के भविष्य के रूप में देखते हैं। 
 
सूत्रों की माने तो तैमूर बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर की बेटी रूही से शादी कर सकते हैं। वैसे भी करीना और करण दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं ही ऐसे में तैमूर और रूही का रिश्ता हो जाना आसान बात हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार करण ने एक रेडियो शो के दौरान कहा था कि उन्हे कोई समस्या नहीं होगी अगर जूही और तैमूर 20 साल बाद एक साथ हों। 
 
करण की मानें तो हमारे देश में लोगो का समस्या यह है कि जब लड़के और लड़की को साथ में देखते हैं तो उन्हे ‘भईया कहो’ ‘दीदी कहो’ कहते हैं। इतना ही नहीं करण बताते हैं कि जब रूही के साथ खेलने के लिए तैमूर घर आते हैं। तब उनकी नैनी रूही को तैमूर भइया कहने के लिए कहती हैं। पर मुझे लगता है कि 20 साल बाद यह हो सकता है कि दोनो का रिश्ता बदल जाए यानी कुछ भी हो सकता है। 
 
करीना और करण दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं ही ऐसे में तैमूर और रूही का रिश्ता हो जाना आसान बात हैं। सैफ और करीना अपने छोटे नवाब तैमूर का जन्मदिन साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा

संजय कपूर एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कर गए यह काम, हर महीने मिलते हैं इतने लाख रुपए

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, इस वजह से लंदन से पार्थिव शरीर को लाने में हो रही देरी

अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का भी निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं शरवरी वाघ, मुंज्या ने दिलाया नेशनल क्रश का टैग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख