तमन्ना भाटिया की फिल्म 'बबली बाउंसर' का ट्रेलर रिलीज

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (16:28 IST)
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब तमन्ना जल्द ही एक और हिंदी फिल्म 'बबली बाउंसर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। 

 
तमन्ना का बाउंसर वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी असोला फतेहपुर गांव के एक लड़की की है, जहां से सबसे ज्यादा बाउंसर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में सौरभ शुक्ला अपनी बेटी बबली (तमन्ना) की तारीफ करते हुए कहते हैं कि बबली अखाड़े में सभी पुरुष पहलवान से ज्यादा वजन उठा लेती है। वहीं बबली की मां इस बात से नाराज हैं कि व गोल रोटी नहीं बना पाती है। 
 
बबली का पूरा फोकस अपना करियर बनाने पर है। एक दोस्त की मदद से वह दिल्ली में बाउंसर की जॉब करने के लिए आ जाती है। यहां उसका सामना कुछ गुंडों से भी होता है। 
 
फिल्म 'बबली बाउंसर' का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। इस‍ फिल्म में तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वेद अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 सितंबर को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख