मुश्‍किल में घिरीं तमन्ना भाटिया, इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब

तमन्ना से पहले संजय दत्त को भी तलब किया गया था

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (11:55 IST)
Tamannaah Bhatia: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुश्किलों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है। यह मामला आईपीएल 2023 के मैच की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़ा हुआ है। 
 
महाराष्ट्र साइबर सेल ने तमन्ना माटिया को 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। एक्ट्रेस से अवैध स्ट्रीमिंग को लेकर पूछताछ की जानी है। इससे पहले इस मामले में संजय दत्त को भी तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख की मांग की थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

खबरों के अनुसार फेयरप्ले एप पर आईपीएल मैंच देखने का प्रमोशन करने से जुड़े सवाल तमन्ना से पूछे जाएंगे। यह एप महादेव ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग एप से जुड़ा हुआ है। एक्ट्रेस से पूछा जाएगा कि उन्हें फेयरप्ले के लिए किसने संपर्क किया था और इसके लिए उन्हें कितने पैसे मिले।
 
संजय दत्त को भी 23 अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए थे। हालांकि, संजय दत्त ने अपना बयान दर्ज करने के लिए अन्य तारीख और समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि वो उस दिन भारत में नहीं थे।
 
बता दें कि साल 2022 में वायकॉम 18 ने 2023 से लेकर 2027 तक के सीजन के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे। आईपीएल की अवैध स्ट्रीमिंग के चलते वायकॉम 18 को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख