तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिवाली पर होगा यह धमाका

Webdunia
तारक मेहता का उल्टा चश्मा कितना लोकप्रिय धारावाहिक है यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर उम्र और वर्ग के दर्शक इसे पसंद करते हैं और यही कारण है कि वर्षों से यह लगातार प्रसारित हो रहा है और टॉप टीवी सीरियल्स में अपनी जगह भी बना रहा है। 
 
हर त्योहार को गोकुलधाम सोसाइटी के लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस समय दिवाली का माहौल है और इसी कारण यह त्योहार इस धारावाहिक में भी नजर आने वाला है। 


 
इस वर्ष तारक व अंजलि सभी गोकुलधाम वासियों को अपने घर पर लक्ष्मी पूजा के लिए आमंत्रित करते हैं। पूजा के बाद सभी कंपाउंड में आकर पटाखे चलाते हैं और मौज-मस्ती करते हैं। मिठाई भी बनाई और खाई जाती है। 
 
सभी को एक साथ दिखाने के पीछे की बात बताते हुए असित मोदी कहते हैं- "पूरी सोसाइटी को एक साथ एक ही घर में पूजा करते दिखाने के पीछे ये मकसद है कि एक साथ रहकर देश शक्तिशाली बनता है। फिर सभी मिलकर दीवाली की मौज मस्ती करते हैं। एकता में ही ताकत है।" 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8. 30 बजे से सब टीवी पर प्रसारित होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख