Hanuman Chalisa

बॉलीवुड की ये हसीनाएं नहीं रखतीं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (12:33 IST)
अपने पति की लंबी उम्र में के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। कई एक्ट्रेसेस अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
 
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। वह कभी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती। उनका कहना है कि प्यार दिल में होता है। 
 
करीना कपूर
करीना ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। करीना का मानना है कि पति के लिए प्यार साबित करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी नहीं है।
 
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग शादी रचाई हैं। दीपिका का कहना है कि व्रत रखने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ देना जरूरी होता है।
 
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग 2018 में शादी रचाई थी। सोनम का कहना है कि उनके पति आनंद आहूजा भी नहीं चाहते कि वह उनके लिए व्रत रखें।
 
रत्ना पाठक 
नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। रत्ना ने कहा था कि हमारा समाज रुढ़िवादी विचारों का है। यहां पढ़ी लिखी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधवा होने के डर से पति की लंबी उम्र के लिए वो उपवास क्यों करें?
 
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना भी अपने पति अक्षय कुमार के लिए कभी व्रत नहीं रखती हैं। ट्विंकल का मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की आयु नहीं बढ़ती है।'
 
ताहिरा कश्यप 
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। ताहिरा का कहना है कि ये व्रत किसी की पर्सनल चॉइस हो सकती है, लेकिन उन्हें इस पर यकीन नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख